बदायूं, जून 1 -- 9 मई की रात बाइक सवार युवक से बाइक और मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन बदमाशों को वजीरगंज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हुआ है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वजीरगंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक सवार कुछ संदिग्ध युवक बिल्सी रोड की ओर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक सिपाही प्रिंस चौधरी गोली लगने से घाय...