मधुबनी, मार्च 12 -- हरलाखी। बासोपट्टी थाना की पुलिस ने बुधवार की रात गस्ती के दौरान बभनदेई पुल के पास एक युवक को अपाची बाइक और पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान खिरहर थाना क्षेत्र के बालाराही गांव निवासी कुशेश्वर मंडल के पुत्र ललित कुमार मंडल के रूप में बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार एसआई मुन्ना कुमार पुलिस बल के साथ रात्रि गस्ती कर रहे थे। इसी दौरान बभनदेई पुल के पास एक युवक बाइक के साथ संदिग्ध रूप से खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही युवक घबराने लगा, जिससे पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक पिस्टल बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसकी अपाची बाइक को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.