पीलीभीत, जनवरी 8 -- पीलीभीत। आगामी दिनों में प्रस्तावित हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों के क्रम में बाइक और पद यात्रा निकाल कर संदेश दिया गया। आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने के क्रम में लोगों में चेतना जगाने का काम शुरू किया गया है। ताकि पहले पहल आयोजित होने वाला आयोजन दिव्य और भव्य हो। आयोजन से पूर्व पिछले दिनों एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर पूरा रोस्टर बताया गय था। इसी क्रम में गांधी स्टेडियम से बाइक व पैदल यात्रा शुरू की गई। भव्य जन जागरण बाइक रैली का आयोजन सकुशल संपन्न किया गया। बुधवार को आगामी 18 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के संदर्भ में दिव्य व भव्य जन जागरण बाइक रैली का आयोजन किया गया। इसने जनजागरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में अपनी छाप छोड़ी। यह विशाल रैली गांधी स्टेडियम से शुरू होकर सुनगढ़ी थाना,काला मंदिर, ...