बाइक व ट्रेन में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रेलवे स्टेशन परिसर में वाहन चोरी और रेल यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले एक शातिर को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कुशीनगर के थाना कसया क्षेत्र के हेतिमपुर निवासी मुन्ना अंसारी पुत्र इल्ताफ अंसारी के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बाइक और 7,600 रुपये नकद बरामद किया गया। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम सोमवार को स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्टेशन के गेट संख्या-6 के पास एक संदिग्ध बाइक पर बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिस पर टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया。 यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: किऊल स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोर गिरफ्तार, चोरी की साइकिल बरामदआरोपी की जानकारी पूछत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.