दुमका, अप्रैल 13 -- जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत उपर बाजार मिडिल स्कूल के समीप सोमवार को बाइक और टोटो की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को उठाकर टोटो से सीएचसी अस्पताल ले गए। जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवार जामा थाना क्षेत्र के बिराजपुर ताराटीकर गांव निवासी बताया जाता है। इधर जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा के नाम पर खानापूर्ति किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। नाराज लोगों का कहना है कि जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों के पहुंचने पर समुचित इलाज नहीं किया जाता। महज खानापूर्ति करके रेफर कर दिया जाता है, अगर अस्पताल में समुचित इलाज ना हो तो करोड़ों की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.