सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- शिवहर। शिवहर-मुजफ्फरपुर पथ में तरियानी थाना क्षेत्र के फतहपुर हाई स्कूल के समीप एक बाइक और कार के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वही बाइक और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसके आवाज को सुनकर आसपास के लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। जिससे सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दोनों घायलों को इलाज के लिए तरियानी पीएचसी में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Katihar News: बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...