गिरडीह, फरवरी 19 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां-सतगावां पथ पर कुम्हेना मोड़ के पास बाइक व कार की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गावां निवासी ज्याउल हक का पुत्र राजा खान के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा खान अपने घर गावां से ट्यूशन पढ़ाने के लिए आलमपुर जा रहा था। इस क्रम में कुम्हेना के पास विपरीत गति से आ रही एक आल्टो कार से उसकी टक्कर हो गई। घटना में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार छोड़कर सभी फरार हो गए। सूचना पर गावां थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक व कार को जब्त कर लिया। घटना के बाद पुलिस के सहयोग से घायल को सीएचसी लाया गया। लेकिन वहां चिकित्सक नदारद थे। बाद में सीएचओ के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.