बाइक व कार की टक्कर, दो युवक घायल, एक का पैर टूटा
चक्रधरपुर, जून 17 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के जराइकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत पारोडीह के समीप मंगलवार की दोपहर एक बाइक व कार के बीच हुए टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में जराइकेला थाना क्षेत्र के छोटा रबंगदा निवासी 21 वर्षीय सनिका तिर्की व 20 वर्षीय अजय तिर्की शामिल है। दोनों घायलों को जराइकेला पुलिस ने ईलाज के लिए मनोहरपुफर सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अजय और सनिका दोनों बाइक से जराइकेला से अपने घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पारोडीह के समीप मोड़ के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। घटना से दोनों युवक गिर कर घायल हो गए। जिसमे बाइक चला रहे अजय को अंदरूनी चोट लगी है, जबकि सनिका का दाहिना पैर टूट गया। बाद में दोनों को मनोहरपुर सीएचसी से प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.