बाइक व ऑटो के बीच टक्कर में युवक की मौत, छह घायल
समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- उजियारपुर। बाइक व एक यात्री ऑटो के बीच गुरुवार की सुबह हुई आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकी, एक महिला समेत आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए। हादसा एसएच 55 समस्तीपुर रोसड़ा पथ के डिहुली ढाला के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों वाहन एक ही लेन पर आमने सामने आ गया। हादसे में 3 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। वहीं सदर अस्पताल पहुंचने के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने सभी जख्मियों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मियों की पहचान रोसड़ा थाना के भिरहा गांव निवासी नितीश कुमार, सोनी कुमारी, नीरज कुमार, दिलखुश कुमार तथा रोसड़ा बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.