बगहा, मार्च 8 -- गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र में कमला बलान पश्चिमी तटबंध के बगड़ी टोला के पास शनिवार को तेज रफ्तार में जा रही बाइक की और ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक और ऑटो पर सवार एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। मृतकों में बाइक चालक सहरसा जिले के मेहसी थाना क्षेत्र के पसतवार गांव निवासी राम बहादुर पासवान के 18 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार व ऑटो में सवार खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के बौहरवा गांव निवासी प्रभु मुखिया के 30 वर्षीय पुत्र बिंदुल मुखिया थे। वहीं, बाइक सवार बड़गांव थाना क्षेत्र के अखतबारा निवासी श्यामल पासवान की 16 वर्षीया पुत्री सरस्वती कुमारी और ऑटो पर सवार खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के बौहरवा निवासी रामजतन पोद्दार के 20 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश पोद्दार व तिलकेश्वर क...