मैनपुरी, जनवरी 31 -- करहल। थाना क्षेत्र के सिरसागंज चौराहे पर बाइक व ऑटों की जबरजस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर से बाइक सवार का पैर टूट गया व ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार शाम 5 बजे इटावा के नगला रामदयाल निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रामाधार बाइक द्वारा इटावा की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सिरसागंज चौराहे पर पहुंचा, तभी सामने से तीव्र रफ्तार में आए ऑटो से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बाइक सवार का पैर टूट गया और ऑटो चालक रामनिवास पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम केस्त जसवंतनगर इटावा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा। ऑटो में ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.