बाइक व एक लाख न देने पर युवती को किया प्रताड़ित
बांदा, जून 28 -- बांदा। दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक लाख रुपये व बाइक न देने पर युवती को प्रताड़ित किया और मारपीट कर स्त्रीधन छीन लिया तथा घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाली के जरैली कोठी मोल्ला निवासी अभिलाषा पुत्री शिवपूजन की तहरीर पर महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई। बताया कि उसकी शादी चार मार्ज 2024 को महोबा जिले के कबरई कस्बा में भारत यादव पुत्र लालाराम यादव के साथ हुई थी। विदाई के दिन से ही ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल व एक लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाने लगे। इसी बात पर उसे मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया गया। लाइट काट दी गई और पूरे दिन खाना नहीं दिया। फोन छीनने से वह मायके भी सूचित नहीं कर पाई। करीब 20 दिन तक ऐसे ही टार्चर किया। प्रताड़ना से वह बीमार हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.