बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में दो घायल
गौरीगंज, मई 13 -- गौरीगंज। बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार बुधवार की अपरान्ह लगभग एक बजे कोतवाली क्षेत्र के गौरीगंज-अठेहा मार्ग पर ऐंठा गांव के पास एक बाइक व ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार 32 वर्षीय सुंदर कोरी पुत्र वासुदेव निवासी पूरे धनी मजरे पठानपुर थाना गौरीगंज तथा ई-रिक्शा चालक 55 वर्षीय रामशंकर यादव पुत्र रामसुख निवासी बबुरिया थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों का इलाज हेतु जिला अस्पताल गौरीगंज में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों के परिजन अस्पताल में आ गए हैं। तहरीर मिलने पर आवश्यक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.