बेगुसराय, फरवरी 5 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में एनएच-31 स्थित जानीपुर के समीप गुरुवार को एक बाइक व ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई टक्कर में ई-रिक्शाचालक समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 मथुरापुर मिल्कीचक निवासी हरेराम साह के पुत्र नीतीश कुमार और नूरजमापुर निवासी प्रमोद महतो के पुत्र करण कुमार के रूप में कराई गई जबकि ई-रिक्शाचालक की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सादपुर निवासी श्रवण साह के पुत्र सुदामा कुमार के रूप में की गई है। सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को बलिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.