अमरोहा, मार्च 15 -- बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। गनीमत रही हादसा में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई। विवाद बढ़ने पर हाथापाई तक हो गई। मौके पर जमा भीड़ ने किसी तरह दोनों को समझाकर शांत कराया। तब कहीं जाकर विवाद शांत हुआ। शहर के खाद गुर्जर चौराहा पर शुक्रवार की रात ई-रिक्शा व बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। हादसे के बाद ई-रिक्शा व बाइक का चालक आपस में भिड़ गए तथा गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच सरेराह हाथापाई होने लगी। जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। लोगों की जमा भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने दोनों को समझाकर किसी तरह शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.