देवरिया, मार्च 23 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर पननहा पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार तीन युवक तेज गति से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर रविवार शाम पननहा पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार क्षेत्र के अवधपुर निवासी विजय निषाद पुत्र सुभाष को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं जंगल कितासेम निवासी ई-रिक्शा चालक दिनेश पटेल पुत्र मुन्नर का पैर फ्रैक्चर हो गया। दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.