बाइक व अज्ञात वाहन में टक्कर, महिला की मौत
गिरडीह, मई 11 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धर्मपुर टोला पाराखारो निवासी विवेक कुमार राणा की 27 वर्षीय पत्नी अनिता देवी की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई। बताते चलें कि सोमवार को खरगडीहा स्थित गोदावरी नदी से स्नान करके अपने पति विवेक राणा के साथ वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसी बीच ग्राम परगोडीह के समीप जमुआ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी पत्नी अनिता देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उसे जमुआ स्थित दुबे नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। लेकिन धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उनके चार छोटे-छोटे बच्चे भी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.