पीलीभीत, मार्च 22 -- जहानाबाद। जहानाबाद में ताबड़तोड़ हुई बाइक लूट की घटनाओं को जहानाबाद पुलिस और एसओजी की टीम ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कबाड़ी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक, फर्जी नंबर प्लेट, बाइक के पुर्जे, अवैध शस्त्र व अन्य सामग्री बरामद की है। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस लाइन सभागार में सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने बताया कि 20 फरवरी को थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गौनेरी वदी निवासी पुष्पेंद्र की बाइक तीन बदमाशों ने लूट ली थी। विरोध करने पर उनको घायल कर दिया था। 22 फरवरी को थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कुकरीखेड़ा निवासी रवि कुमार ने भी बाइक लूट का मुकदमा तीन बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराया था। एसपी ने घटनाओं के खुलासे के लिए जहानाबाद पुलिस के अलावा एसओजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.