बाइक लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
पूर्णिया, जुलाई 8 -- रूपौली, एक संवाददाता। रूपौली थाना पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से बाइक लूटकांड के एक फरार अप्राथमिकी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रूपौली थाना के अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के दरगाहा गांव निवासी मो. रहमत को दरगाहा चौक से गिरफ्तार किया गया। वह बाइक लूट मामले में फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। जानकारी के अनुसार टीकापट्टी थाना क्षेत्र के तेलडीहा गांव निवासी बाबूलाल भारती अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से दरगाहा से तेलडीहा जा रहे थे। इसी दौरान तीनटेंगा मोड़ से आगे हथियारबंद तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उनकी बाइक लूट ली थी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: मोटरसाइकिल लूट कांड के तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल घटना के संबंध में रूपौली थाना में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.