फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- बल्लभगढ़,संवाददाता।आदर्श नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालाजी कॉलेज रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दो बाइक सवार युवकों के बीच मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। गलत तरीके से बाइक चलाने और रास्ता न देने विवाद के दौरान एक बाइक सवार युवक ने दूसरे युवक पर पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि गोली युवक के चेहरे को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आरोपी युवक और उसके साथ मौजूद युवती मौके पर ही अपनी बाइक और पिस्तौल छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।पीड़ित युवक विवेक और प्रत्यक्षदर्शी तेजवीर सिंह के अनुसार बाइक पर सवार युवक और युवती सड़क पर कट मारते हुए चल रहे थे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो आरोपी युवक ने पिस्टल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.