नई दिल्ली, मई 27 -- देश के अंदर ऑटोमोबाइल सेक्टर में कीमतें बढ़ने का दौरा जारी है। दरअसल, अप्रैल 2026 में की कंपनियों ने गाड़ियों की कीमतों में इजाफा किया था। वहीं, अब जून में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया भी कीमतें बढ़ाने वाली है। वो 30,000 रुपए तक का इजाफा करेगी। अब इसमें टू-व्हीलर कंपनी ट्रायम्फ का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल, मुंबई में ट्रायम्फ के एक जाने-माने डीलर की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, ट्रायम्फ इंडिया 1 जून, 2026 से अपनी नई लॉन्च हुई 350cc मोटरसाइकिलों की कीमतें बढ़ाने वाली है। कीमतों में यह बढ़ोतरी लगभग 5,000 रुपए से 10,000 रुपए के बीच होने की उम्मीद है। ट्रायम्फ की 400cc मोटरसाइकिलों के 350cc वाले मॉडल अप्रैल के पहले सप्ताह के आसपास पेश किए गए थे। इन मोटरसाइकिलों को बनाने और लॉन्च करने का मुख्य मकसद प...