नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- KTM ने बाइक लवर्स को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी पॉप्युलर बाइक- 390 Duke को महंगा कर दिया है। बाइकवाले की रिपोर्ट के अनुसार यह बाइक 40 हजार रुपये महंगी हो गई है। प्राइस हाइक के बाद इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये हो गई है। बाइक की कीमत बढ़ने की वजह इस पर लगने वाले 40 प्रतिशत टैक्स है। सरकार ने कुछ महीने पहले ही टैक्स में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी थी, लेकिन कंपनी अब तक इस अडिशनल कॉस्ट का बोझ खुद उठा रही थी और ग्राहकों पर इसका असर नहीं पड़ने दिया। हालांकि, अब एक्स-शोरूम कीमत बढ़ने से बाइक की ऑन-रोड प्राइस 4 लाख रुपये के पार हो गई है। अब ग्रापकों को इसके लिए 4.07 लाख रुपये देने होंगे। जिन लोगों ने KTM 390 Duke बुक की है, उन्हें डिलीवरी के समय बाइक की मौजूदा कीमत चुकानी होगी, जो काफी महंगी साबित होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.