नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- अगले कुछ दिनों में नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, आने वाले 23 अप्रैल, 2026 को देश के शोरूम्स में दो जबरदस्त मोटरसाइकिलें दस्तक देने वाली हैं। इनमें एक अपडेटेड Yezdi Scrambler है और दूसरी BMW F 450 GS है। ये दोनों ही बाइक्स उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं जिन्हें शहर के साथ-साथ ऑफ-रोडिंग रास्तों पर निकलना पसंद है। कंपनियों ने इन मॉडल्स में स्टाइल के साथ-साथ नई टेक्नोलॉजी का भी तड़का लगाया है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया ऑफर: एक झटके में Rs.50000 तक सस्ता हुआ ओला स्कूटरYezdi Scrambler सबसे पहले बात करते हैं Yezdi Scrambler के अपडेटेड मॉडल की। यह बाइक उन लोगों की पहली पसंद रही है जो रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न परफॉर्मेंस चाहते...