आगरा, मई 1 -- स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहरवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन द्वारा एक विशेष मोबाइल फ्लैश बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति सजग करना और अधिक से अधिक सिटीजन फीडबैक देने के लिए प्रेरित करना रहा। रैली का शुभारंभ ऐतिहासिक स्थल आगरा फोर्ट से किया गया। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई शहीद पार्क होते हुए संजय प्लेस पहुंची। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में स्वच्छता संबंधी संदेशों वाले बैनर और पोस्टर लेकर लोगों को जागरूक किया। नागरिकों को बताया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में उनका फीडबैक शहर की रैंकिंग को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- शहर को स्वच्छ रखने वाले फ्रंटलाइन हीरोज का किया सम्मान साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.