पीलीभीत, मार्च 23 -- पीलीभीत। मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के तहत शनिवार को महिला पुलिस कर्मियों ने स्कूटी रैली निकालकर महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं जागरूकता का संदेश दिया। राज्य की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मविश्वास को और मजबूत करने के लिए सभी जिलों में मिशन शक्ति पांच के तहत बाइक रैली निकालने के निर्देश डीजीपी राजीव कृष्ण ने दिए थे। इसी क्रम में शनिवार शाम चार बजे पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूटी रैली निकली। जिसमे बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। रैली को एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर नकटादाना चौराहा,गौहनियां चौराहा,छतरी चौराहा होते हुए आसाम चौराहे पर समाप्त हुई। रैली निकालने का उद्देश्य महिलाओं के अंदर सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास की भावना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.