बलिया, मार्च 29 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर कस्बा में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को बाइक रैली निकाली गई, जिसे जूनियर हाई स्कूल परिसर से एसएसआई चंद्रशेखर यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली हॉस्पिटल मोड़, जालपा चौक, स्टेशन चौराहा, जलालीपुरा चौराहा, गंदे मोहल्ला, गुरुजी मोड़, चतुर्भुज नाथ मंदिर होते हुए ब्लॉक के सामने काशीराम आवास के पास पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पुलिस टीम और युवाओं ने लोगों को शिक्षा के महत्व और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। समापन के दौरान कांस्टेबल सुनील शाह ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार है। यह न केवल ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि सोचने-समझने और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी विकसित करती है। उन्होंने महिला सशक्त...