कौशाम्बी, मार्च 24 -- मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को महिला पुलिस कर्मचारियों ने मंझनपुर में बाइक रैली निकाली। इस दौरान बहू-बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने एसपी ऑफिस से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली समदा चौराहा, ओसा चौराहा, कस्बा मंझनपुर और अन्य प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: पुलिस कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इसमें लगभग 125 महिला उप निरीक्षक/मुख्य आरक्षी/आरक्षियों ने प्रतिभाग किया। रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। लोगों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने हेतु प्रेरित ...