जहानाबाद, फरवरी 27 -- बिहार पुलिस सप्ताह का हुआ समापन, छह दिनों तक आयोजित हुए कई कार्यक्रम पुलिस केंद्र के पास से एसपी ने हरी झंडी दिखा रैली को किया रवाना जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर आयोजित छह दिवसीय कार्यक्रमों का शुक्रवार को समापन हो गया। छठे और अंतिम दिन शहर में पुलिस कर्मियों ने बाइक रैली निकाली और इसके माध्यम से ट्रैफिक नियम के प्रति लोगों को जागरूक किया। एसपी अपराजित लोहान ने पुलिस केंद्र के समीप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। तकरीबन डेढ़ सौ की संख्या में हेलमेट लगा बाइकों पर सवार महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए लोगों को यह संदेश दिया कि वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें। सुरक्षा के लिए यह नितांत जरूरी है। यह भी संदेश दिया कि पुलिस उनके मित्र हैं जो आमलोगों की सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.