फतेहपुर, जनवरी 25 -- फतेहपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहन चालकों को जागरुक करने के लिए रैली निकाली गई। जो एआरटीओ कार्यालय से शुरू होकर कर्पूरी ठाकुर चौराहे तक पहुंची। इस दौरान वाहन सवारों को जागरुक किया गया, साथ ही ग्राम प्रधानों को मास्टर ट्रेनरों के रूप में प्रशिक्षित किया गया। एआरटीओ कार्यालय से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्रा ने रवाना किया। यह रैली नऊवाबाग होते हुए डाक बंगलाचौराहा स्थित कर्पूरी ठाकुर चौराहे तक निकाली गई। बाइक सवार रुक-रुककर स्लोगनों व नारों के माध्यम से लोगो को जागरुक कर रहे थे। जबकि बाइक सवारों को तीन सवारी न बैठाने के साथ हेलमेट का प्रयोग किए जाने से होने वाले फायदे व नुकसान की जानकारी देने के साथ ही जानकारी परक पंपलेटों का वितरण कर यातायात के निमयों का पालन किए जाने की हिदायत दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.