आजमगढ़, मार्च 28 -- आजमगढ़, संवाददता। पुलिस लाइन से शनिवार को महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक रैली निकाल कर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति फेज पांच के द्वितीय चरण के तहत महिला पुलिस बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। सीओ सदर आस्था जायसवाल और महिला थानाध्यक्ष प्रज्ञा सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।बाइक रैली पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर घंटाघर चौराहा, अग्रसेन चौराहा, गांधी तिराहा, रैदोपुर तिराहा, कलक्ट्रेट चौराहा सहित प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी। रैली के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। सीओ सदर ने कहा कि मिशन शक्ति फेज पांच के तहत महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता है। इस अभियान के अंतर्गत एंटी-रोमियो टीम की ओर से ...