लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। रफ्तार का जुनून रविवार की सुबह एक छात्र की जिंदगी लील गया। गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास दोस्तों के साथ अवैध बाइक रेस के दौरान हुए भीषण हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र नैतिक कुमार (17) की मौत हो गई और इस दुखद घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। रविवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे नैतिक अपने दो दोस्तों, आदित्य श्रीवास्तव और कृष्ण सिंह के साथ घर से निकला था। विशेष खंड निवासी नैतिक के पिता राम इकबाल बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। तीनों अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर पार्क के गेट नंबर-5 के पास आपस में रफ्तार का मुकाबला कर रहे थे। तभी अचानक एक स्कूटी सामने आ गई। नैतिक की बुलेट स्कूटी से टकराई और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि नैतिक बाइक से उ...