बांदा, मार्च 16 -- बांदा। संवाददाता बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हथौरा के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर रेफर कर दिया।कानपुर देहात के अकबरपुर झबइया गांव निवासी 30वर्षीय सोनू पुत्र राजेश शनिवार को अपने मौसेरे भाई कागरा फतेहपुर निवासी 18वर्षीय गोलू पुत्र पप्पू उसका 13वर्षीय भाई भोलू को बाइक में बैठा कर चित्रकूट दर्शन करने गए थे। रविवार को तीनों लोग दर्शन करने के बाद बाइक से वापस गांव जा रहे थे। तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर किमी. संख्या 42, हथौरा के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। जिससे तीनों लोग बाइक से छिटक कर दूर जा गिरे। सूचना पाक...