बाइक रिपेयरिंग की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना
हापुड़, अप्रैल 2 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला चेतनपुरा स्थित बाइक रिपेयरिंग की दुकान का ताला तोड़कर चोर स्क्रैप का सामान चोरी कर फरार हो गए। दुकानदार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला अपनाघर कॉलोनी निवासी निरंजन ने बताया कि उसकी नगर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित मोहल्ला चेतनपुरा के बाहर बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान का ताला लगाकर घर चला गया था। गुरुवार की सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ पड़ा था और वहां रखा स्कैप गायब था। पीड़ित ने चोरी की सूचना डायल 112 पर कॉल पर पुलिस को दी। सूचना पर 112 व मेरठ गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.