पीलीभीत, मई 28 -- पूरनपुर। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सकरिया के रहने वाले मोनू पुत्र बनवारी बाइक मैकेनिक हैं। पीलीभीत हाइवे पर सकरिया में ही खनौत नदी के पुल के पास मोनू का खोखा रख हुआ है। मंगलवार देर रात पीलीभीत की ओर से आ रहा मोरंग भरा डंपर मोनू के खोखे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे खोख क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह हादसे की जानकारी लगते ही खलबली मच गई। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...