आरा, अप्रैल 2 -- -भाई के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज -नगर थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला में बुधवार की रात गोली मारकर की गयी थी हत्या -अभियुक्त से पूछताछ कर हत्या के कारणों की जानकारी लेने के प्रयास में जुटी पुलिस -पुलिस की शुरुआती जांच में बाइक बनाने के विवाद में हत्या किये जाने की बात आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के घुरा मोहल्ला तरी (चौधरियाना) निवासी बाइक मैकेनिक मो. अफरोज की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। भाई शफी अहमद के बयान पर दर्ज मुकदमे में तीन लोगों को आरोपित किया गया है। इनमें नगर थाना क्षेत्र के तरी सिद्धनाथ नगर निवासी सरोज सिंह और उनके पुत्र शिवम सिंह और मूल रूप से बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी दिनेश सिंह के पुत्र सत्यम कुमार शामिल हैं। सत्यम कुमार फिलहाल आरा में रहता है...