बाइक में 200 और कार में 2000 रुपये से अधिक का नहीं मिल रहा तेल
मऊ, मई 17 -- मऊ, संवाददाता। जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट बरकरार है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं पेट्रोल पंप बंद हैं तो कहीं पर डीजल है तो पेट्रोल गायब, कहीं पेट्रोल है तो डीजल नहीं है। इस संकट का अंत होता फिलहाल नहीं दिख रहा है। वहीं जहां पेट्रोल उपलब्ध था, वहां वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस बीच पेट्रोल पंप संचालकों ने बाइक में 100-200 रुपये और कार में 2000 रुपये का तेल फिक्स करने से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। उधर, जिला पूर्ति विभाग का दावा है कि जिले के 130 पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन कुछ पेट्रोल पंपों पर गाड़ी पहुंचने में देरी से उनके यहां स्टॉक खत्म होने की समस्या आई है। इन सब दावों के बाद भी शायद ही एक दिन ऐसा गुजरता होगा जब जिले में दो दर्जन से अधिक ड्राई न रहते हों। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.