हापुड़, मार्च 18 -- थाना क्षेत्र में बाइक में हवा भरवाते समय एक युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिंभावली के गांव वैट निवासी नौशाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 मार्च को वह कन्नौर गांव में भैंस लेने जा रहा था। रास्ते में वह अपनी बाइक में हवा भरवाने के लिए रुका, तभी कन्नौर निवासी फुरकान अपने साथ दो अज्ञात व्यक्तियों को लेकर मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए नौशाद के साथ मारपीट शुरू कर दी।पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने हवा भरने वाले पंप और डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.