औरैया, मार्च 23 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाइक में साड़ी फंसने से गर्भवती महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नहर रोड पर दोपहर करीब दो बजे श्वेता पत्नी सौरभ कुमार निवासी सराय चौरी थाना भर्थना अपने देवर चीकू और ससुर के साथ बाइक से सहार स्थित रिश्तेदारी में कथा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। पुरवा थाना गांव के पास अचानक उनकी साड़ी बाइक के पिछले पहिए में फंस गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार महिला गर्भवती है, जिससे परिजनों में चिंता बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.