भागलपुर, सितम्बर 14 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। घंटाघर चर्च के सामने एक बाइक में सांप होने की खबर लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। करीब दो घंटे तक काफी प्रयास करने के बाद मृत अवस्था में सांप को लोगों को बाहर निकालने में सफलता मिली। बाइक मालिक अजीत कुमार किसी कार्य से महेशखूंट जा रहे थे। अजीत ने बताया कि घंटाघर के पास उसे हैंडिल के पास कुछ हरकत महसूस हुई तो उसने देखा कि एक सांप उसके हाथ से सट रहा है। उसने बाइक रोक दी, तब तक सांप सीट के नीचे जा छिपा था। स्थानीय लोगों की सहायता से सीट खोला गया। सीट खोलने के बाद पता चला कि सांप चेन कवर के पास छिप गया है। चेन कवर में घुस जाने के कारण सांप दो भाग में कट गया। जिसके बाद लोगों ने उसे चेन कवर से बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.