कुशीनगर, मार्च 8 -- पडरौना, निज संवाददाता। शहर के रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित एक मैरेज हाल के सामने शनिवार की देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक एक खड़ी बाइक में आग लग गई। घटना रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। अचानक उठीं आग की लपटों को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक मैरेज हाल के सामने खड़ी थी। इसी दौरान अचानक उसमें से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। कुछ ही क्षणों में बाइक पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें उठते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत और प्रयास के बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बाइक का काफी हिस्सा जलकर नष्ट हो चुका ...