बाइक में धक्का मारने के बाद कार पेड़ से टकराई, छह घायल
गिरडीह, मई 22 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग पर कजरो के पास गुरुवार को हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। घायलों में कार पर सवार पांच लोग और बाइक सवार एक व्यक्ति शामिल है। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल लाया गया। गंभीर रुप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस हादसे में बाइक सवार बिशनपुर निवासी मनोज मंडल और कार पर सवार पवन कुमार, भोला कुमार सहित तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि कार में सवार पांचों युवक रांची के रहनेवाले हैं। यह भी पढ़ें- वाहन की ठोकर से सीतामढ़ी के दो युवक गंभीर, रेफर कार पर सवार लोग गुरुवार को देवघर से रांची लौट रहे थे। इसी क्रम में बेंगाबाद थाना अंतर्गत एनएच 114 ए पर कजरो के पास अचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.