फतेहपुर, मार्च 29 -- फतेहपुर। एलपीजी के साथ अब पेट्रोल व डीजल की मारामारी से लोगों को जूझना पड़ रहा है। शहर सहित ग्रामीणांचलों में स्थित कई पेट्रोल पंपो में वाहन स्वामियों के लिए लिमिट तय कर दी गई है। जिससे वाहन स्वामियों में रोष दिखाई दे रहा है, वहीं वाहनों में ईंधन डलवाने पहुंच रहे लोगो के साथ कहासुनी भी हो रही है। जिम्मेदारों को कहना है कि जिले में गैस के साथ ही पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा वाहन स्वामियों के लिए लिमिट तय कर दी गई है। यदि वाहन स्वामी तय लिमिट से अधिक पेट्रोल डलवाना चाहते हैं तो उनके साथ पंप संचालकों की कहासुनी भी होती रहती है। इसके बावजूद वाहन स्वामियों को पर्याप्त पेट्रोल नहीं दिया जाता है वाहन स्वामियों का कहना है कि ग्रामीणांचलों में स्थित अधिकतर पेट्रोल पंपो पर लिमिट तय क...