बाइक में टक्कर मार बोलेरो पलटी, दो की मौत, दो घायल
सीतापुर, जून 29 -- अकबरपुर(सीतापुर), संवाददाता। सीतापुर के लहरपुर बिसवां मार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए। वहीं बोलेरो भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। बोलेरो सवार दो लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। लहरपुर के अहिरन पुरवा निवासी अंकुर (22) गांव के ही काशीराम (35) के साथ बाइक से नवाब नगर धान रोपाई के लिए बेरन लेने नर्सरी लेने जा रहे थे। वह लहरपुर बिसवां मार्ग पर सूरज कुंड के पास पहुंचे ही थे तभी बिसवां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए। वहीं बोलेरो भी अनिंत्रित होकर पलट गई। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.