इटावा औरैया, मार्च 15 -- मानिकपुर-ग्वालियर बाईपास पर शनिवार शाम तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव पिलखर निवासी रघुराज सिंह का 24 वर्षीय बेटा शिवम शनिवार शाम अपनी बाइक से यमुना पुल की ओर जा रहा था। जब वह मानिकपुर-ग्वालियर बाईपास स्थित श्रीनारायण हरीराम कॉलोनी के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शिवम उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। टक्कर के बाद कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.