बहराइच, दिसम्बर 17 -- बहराइच। जरवलरोड थाने के घाघरा घाट पुल पर 11 दिसम्बर को बाराबंकी से बहराइच आ रहे श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली के एकघरवा निवासी विद्याराम पुत्र बाबादीन की बाइक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक का बाउजर व बैकलाइट डैमेज हो गई। इसके बावजूद कार सवार चार लोग उतरे और उससे मारपीट को आमदा हो गए। पीड़ित ने कार का नम्बर नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...