रुडकी, मार्च 27 -- कलियर। हकीमपुर तुर्रा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टांडा भागमल निवासी ऋषिपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अनुज कुमार अपने दोस्त रॉकी कुमार निवासी अजीतपुर हरिद्वार के साथ 15 मार्च को बाइक से प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए हरिद्वार से सहारनपुर जा रहे थे। जैसे ही वह भगवानपुर बाईपास पर हकीमपुर तुर्रा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों की गंभीर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बता...