नोएडा, सितम्बर 25 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। साइट-4 टी प्वाइंट के समीप विपरीत दिशा में आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। बाइक सवार एक युवक ने टक्कर मारने का विरोध किया तो आरोपी कार सवार युवकों ने गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बिरौंडी गांव के रहने वाले यूनिस ने मुकदमा दर्ज करवाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अमन बुधवार को अपने दोस्त अकरम के साथ बाइक पर सवार होकर ऐच्छर की तरफ जा रहा था। साइट-4 टी प्वाइंट के समीप विपरीत दिशा में आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अमन ने टक्कर मारने का विरोध किया तो कार सवार युवकों ने गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। बताया जा रहा ...