बाइक में टक्कर मारकर युवक से मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज
बरेली, मई 18 -- फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर बनियान निवासी सचिन सक्सेना ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सचिन सक्सेना के अनुसार 17 मई 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे लगा कर खड़ा था। आरोप है कि गांव के अनिल पुत्र पूरन माली ने तेज व लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। विरोध करने परअनिल गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद अनिल के भाई संजय सुनील तथा राहुल भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर लात-घूंसों व पत्थर से सचिन पर हमला कर दिया। हमले में सचिन के सिर में चोट आई। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.