बाइक में छिपाकर लाई जा रही शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार बाइक जब्त
सीवान, अगस्त 4 -- दरौली, एक संवाददाता। पुलिस ने भट्ठी घाट के पास नदी पार यूपी से आ रही वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए नदी के उस पार से बाइक में छिपाकर शराब लेकर आ रहे चार कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान बाइक से 439 पीस 8 पीएम शराब बरामद की गई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त चार बाइक भी जब्त कर ली हैं। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि वाहन जांच के दौरान संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें शराब बरामद हुई। गिरफ्तार कारोबारी से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार कारोबारी यूपी के बलिया जिले के मंजीत कुमार, अरविंद कुमार, शिवाजी कुमार भारती व मनीष राजभर है। कारोबारियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.