जौनपुर, मार्च 24 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चुंगी चौराहे के निकट सोमवार देर शाम को दो बाइक सवार आमने सामने भिड़ंत गए। इसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी गांव निवासी 55 वर्षीय जवाहर लाल अपनी बाइक से देर सायं नगर में आ रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के कौरहा गांव निवासी 25 वर्षीय विपिन कुमार अपनी बाइक से चुंगी चौराहे से जा रहे थे। इसी दौरान दोनों की बाईक आमने सामने भीड़ गई। टक्कर में दोनों को सिर और पैर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सीएचसी भिजवाया। जहां दोनों का ईलाज किया गया। किंतु हालत में सुधार न देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.